रायवाला ( राव शहजाद ) । ग्राम प्रशासक सागर गिरि ने किशोर युवकों के बिना हेलमेट बाइक लेकर फर्राटा भरने जैसी आमजन की समस्याओं को लेकर पुलिस को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। सागर ने कहा की शाम के वक्त कई बाइकर्स गांव की सड़कों पर बेख़ौफ़ दौड़ रहे हैं। इनमें ज्यादातर किशोर हैं। इन्होंने बाइक का साइलेंसर भी मोडिफाइड किया है। जो कि दौड़ते समय तेज शोर व फटाखे की आवाज निकालते हैं। इनकी बाइक के तेज शोर से सड़क पर चलने वाले लोग भी सहम जाते हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द कारवाई की मांग की । थानाध्यक्ष बीएल भारती ने कहा कि जल्द ही कारवाई की जाएगी। मौके पर संदीप खंतवाल भी मौजूद थे ।
Related Posts
एम्स में लोगों को गुर्दे से जुड़ी बीमारियों के प्रति किया जागरुक
ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । एम्स ऋषिकेश में कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह की देखरेख में…
लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह द्धारा महिलाओं को किया जा रहा आत्मनिर्भर
रायवाला । दीनदयाल राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह द्वारा माता की चुनरी बनाने का कार्य…
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से बसों को हरी झंडी दिखाकर चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ
ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित ऋषिकेश से…
