ऋषिकेश। आवास विकास स्थित राष्ट्रीय सेविका समिति का महिलाओं के शारीरिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु24 मार्च से शुरू 6दिवसीय एक वर्ग चल रहा है।आपको बता दें कि मातृ संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा स्त्रोत इस प्रकार के वर्ग पुरुषों व महिलाओं के लिए निरन्तर चलते रहते है,इस प्रकार के वर्गों को उद्देश्य आत्मनिर्भर बनाना साथ ही महिलाओं को समाज में समरसता जागरूकता एवं देश के लिए कुछ कर गुजरने और समाज में विपदाओं का सामना करने के लिए प्रेरणा देता है। मीडिया को जानकारी देते हुए सर्वव्यवस्था प्रमुख यशोदा भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष 2025 में संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है साथ ही इस प्रकार के वर्गों में सभी महिलाएं बड़ चढ़ कर सहयोग कर रही है। इस वर्ग का शुभारंभ महिला आयोग की अध्यक्षा ने बतौर 24 मार्च को किया था जिसका समापन 29 मार्च को होगा। इस वर्ग में भी लगभग 50 बहिनें साथ ही सहयोगी राखी पंचोला, सुजाता टुटेजा,अनीता भट्ट, आशा बिष्ट,ऋचा दीक्षित,शर्मिला नेगी एवं अन्य उपस्थित थे।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने की वित्त विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून ( राव शहजाद ) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री…
प्रमोशन और वेतन विसंगति समेत सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन
देहरादून । महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी महिलाओं की ज्यादा भागीदारी…
विस्थापित के भूमि धारी अधिकार के लिए मुख्यमंत्री से मिले व्यापारी नेता
ऋषिकेश । प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश के महामंत्री प्रतीक कालिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की…
