हरिद्वार (सूचना विभाग) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज ऋषिकुल मैदान में विकास संकल्प पर्व का आयोजन होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। गुरुवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारा उत्तराखंड आगे बढ़ते हुए बदल रहा है के आह्वान पर विकास संकल्प पर्व का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के विधायक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को पहुंचे ऋषिकुल मैदान: स्वामी यतीश्वरानंद
