देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर कारसेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मंदिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से इस मंदिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।
Related Posts
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की भेंट
देहरादून (सू वि)। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में आज बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखंड के रिटायर्ड सैन्य…
कैंची धाम स्थापना पर विशेष पूजा-अर्चना की
देहरादून(संवाददाता)। कैंची धाम स्थापना दिवस पर माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर देहरादून की ओर से दून योग पीठ…
सीएम धामी ने देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
देहरादून (सूचना विभाग) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तथा खेल विभाग…
