कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर केक काटा


देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि जबसे मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के अध्यक्ष बने हैं,पार्टी ने कई मुकाम हासिल किए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाया गया। महानगर अध्यक्ष गोगी ने कार्यकर्ताओं साथ केक काटकर जश्न मनाया। गोगी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का नेतृत्व उनका समाज के प्रति समर्पण सभी को प्रेरणा देता है।कहा कि एक छोटे से गांव से उठकर वो आज देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहे हैं ,ये लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा की बात है। उनका राजनीतिक सफर दशकों लंबा रहा है।कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान करती है और उसे आगे बढ़ाती है। कहा कि एक साधारण पृष्ठभूमि से पार्टी के शिखर तक उनका उत्थान उनकी कड़ी मेहनत और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अध्यक्ष खड़गे का संकल्प, संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका अडिग रुख, आज के समय में बहुत प्रासंगिक है। उनकी सोच और नेतृत्व में ही कांग्रेस को एक नई दिशा और ऊर्जा मिली है। उन्होंने जनसेवा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जिस प्रतिबद्धता, समर्पण और जुझारूपन के साथ काम किया है। कहा कि पार्टी ने संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अध्यक्ष खड़गे का सहयोग किया। कार्यक्रम में अमरजीत सिंह,प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, गरिमा दसौनी, कर्नल राम रतन नेगी,सावित्री थापा,ललित बद्री, संजय गौतम, वीरेंद्र पंवार, मोहन कला , अनुज शर्मा,गोपाल सिंह गाड़िया , अन्य उपस्थित रहे।