देहरादून (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री ने किया भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में भाजपा जिला कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महा संकल्प को साकार करना है। हमारा देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल व ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशन में एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नईनई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामथ्र्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में एक नई पहचान प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एकात्म मानववाद के विचारक स्व.दीनदयाल उपाध्याय जी तथा अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने वाले भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी स्मरण किया।
Related Posts
सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 20 वीं बैठक की अध्यक्षता की
देहरादून (सू0वि0)। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा और प्रभावी प्रयास किये जाएं। इसके निवारण के…
गैरसैंण : कृषि विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में श्री अन्न (मिलेट) भोज का किया गया आयोजन
देहरादून (सू0वि0)। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आज कृषि विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में श्री अन्न (मिलेट) भोज का…
राजस्थान के मानकसर गांव में हुआ मुख्यमंत्री धामी का सम्मान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में सोमवार को गंगानगर राजस्थान के मानकसर गांव में क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मान समारोह…
