देहरादून (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री ने किया भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में भाजपा जिला कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महा संकल्प को साकार करना है। हमारा देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल व ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशन में एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नईनई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामथ्र्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में एक नई पहचान प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एकात्म मानववाद के विचारक स्व.दीनदयाल उपाध्याय जी तथा अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने वाले भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी स्मरण किया।
Related Posts
सोशल मीडिया ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें : धामी
देहरादून (सू0 वि0) । मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंथन कार्यक्रम को किया संबोधित सीएम बोले ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल…
चंपावत में एक नया कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा: सीएम
देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए…
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ
देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश…
