देहरादून (सूoवि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के साल्ड गांव में १२वीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य जी द्वारा स्थापित जगन्नाथ मंदिर के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जगन्नाथ मंदिर, उत्तरकाशी में नियमित रूप से पूजाअर्चना, मंदिर को ए.एस.आई से संरक्षण एवं महाप्रभु के भोग के लिए उचित व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने मंदिर क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विषय पर भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ संबित पात्रा को श्री जगन्नाथ मंदिर, उत्तरकाशी के विकास में हर संभव मदद हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा से जगन्नाथ मंदिर, उत्तरकाशी को विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर उत्तराखंड राज्य के साथ पूरे देश की धरोहर है। उन्होंने कहा जगन्नाथ मंदिर उत्तरकाशी का संरक्षण कर उसका नव निर्माण कार्य एवं विस्तारीकरण किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता सतीश लखेड़ा भी मौजूद रहे।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने झंडा साहिब के महंत से की भेंट
देहरादून (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…
आने वाले समय में हैस्को गाँव केवल प्रदेश के लिए ही नहीं देश-दुनिया के लिए भी बनेगा एक मॉडल : धामी
देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हैस्को गाँव शुक्लापुर में प्रकृति के संरक्षण के लिए किये…
लखनऊ-देहरादून के मध्य “वंदे भारत एक्सप्रेस“ का हो संचालन
देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से…