देहरादून (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री ने किया भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में भाजपा जिला कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महा संकल्प को साकार करना है। हमारा देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल व ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशन में एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नईनई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामथ्र्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में एक नई पहचान प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एकात्म मानववाद के विचारक स्व.दीनदयाल उपाध्याय जी तथा अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने वाले भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी स्मरण किया।
Related Posts
कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा की शुरुआत
देहरादून (सू0 वि0)। शनिवार को कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
दून विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ ‘‘गंगधारा, एक अविरल प्रवाह’’ का समापन समारोह
देहरादून(सू0वि0)। देवभूमि विकास संस्थान और दून विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम ‘‘गंगधारा, एक अविरल प्रवाह’’ का…
मुख्यमंत्री ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के…
