देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होमगाड्र्स एवं नागरिक सुरक्षा निदेशालय तपोवन रोड ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्डस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार होमगार्डस के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए प्रयासरत है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में होमगाड्र्स के जवान हमेशा समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने हेतु तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना, होमगार्ड, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
साल 2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेगी लखपति दीदीः मुख्यमंत्री
देहरादून (सू0वि0)। साल 2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेगी लखपति दीदीः मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला का…
सीएम धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र
देहरादून (सू वि)। 1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र 1347 सहायक अध्यापकों तथा 109 समीक्षा एवं सहायक…
मुख्यमंत्री ने राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में की उच्चस्तरीय बैठक
देहरादून (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में अगले वर्ष राज्य में आयोजित होने…
