देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होमगाड्र्स एवं नागरिक सुरक्षा निदेशालय तपोवन रोड ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्डस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार होमगार्डस के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए प्रयासरत है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में होमगाड्र्स के जवान हमेशा समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने हेतु तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना, होमगार्ड, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
सीएम धामी ने किया प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ज्ञान महाकुंभ भारतीय शिक्षा: राष्ट्रीय संकल्पना कार्यक्रम में प्रतिभाग
देहरादून(सू वि)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सेक्टर-08, प्रयागवाल मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ज्ञान महाकुंभ भारतीय…
मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी सुनी समस्याएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात…
प्रदेश का समग्र विकास हमारा उद्देश्य: सीएम
देहरादून (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया ९४१.३९ लाख की योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने शुक्रवार…
