देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।
Related Posts
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एक विशेष पौधरोपण अभियान की शुरुआत की
ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर, अंचल के प्रमुख विधायक और मंत्री डॉ.…
टनल में पूरी सावधानी के साथ अंतिम चरण के रेस्क्यू ऑपरेशन को किया जाए संचालित: धामी
देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। इस…
उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड
नई दिल्ली/ देहरादून। दिल्ली में संपन्न हुए दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम में उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड २०२३ के…